Chardham Yatra 2026 : भारत की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक चारधाम यात्रा हर श्रद्धालु के जीवन का सपना होती है। यह यात्रा आपको हिमालय की दिव्य गोद में बसे चार प्रमुख धामों — यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ — तक ले जाती है।
अगर आप इस पावन यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से करना चाहते हैं, तो Haridwar se Chardham Yatra 2026 Package सबसे बेहतर विकल्प है।

चारधाम यात्रा का धार्मिक महत्व
चारधाम यात्रा को हिन्दू धर्म में मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना गया है।
यमुनोत्री → माँ यमुना का उद्गम
गंगोत्री → माँ गंगा का पवित्र स्रोत
केदारनाथ → भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक
बद्रीनाथ → भगवान विष्णु का दिव्य धाम
इस यात्रा से आत्मिक शांति, पुण्य और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham)
उत्तराखंड की चारधामों की यात्रा पहला पड़ाव यमुनोत्री धाम होता है यह मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है बल्कि शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का बेमिशाल संगम है। यहाँ की यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का भी एहसास कराती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यह मंदिर हिंदुओं में प्राणदायिनी मानी जाने वाली माता यमुना को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 19वीं सदी में गढ़वाल के राजा प्रताप शाह ने कराया था। 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर के पीछे यमुनोत्री ग्लेशियर है जहाँ से यमुना नदी का उद्गम होता है। इस उद्गम स्थल के बारे में मानना है कि जो भक्तगण यहाँ स्नान करते है उनके सारे पाप धूल जाते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंदिर के पास ही एक गर्म पानी का कुंड है जिसके पानी का उपयोग प्रसाद बनाने के लिए किया जाता है।
गंगोत्री धाम (Gangotri Dham)
गंगोत्री धाम चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) का दूसरा पड़ाव है जो श्रध्दुलों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ देवी गंगा के प्रति श्रध्दा को भी प्रदर्शित करती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री मंदिर का निर्माण 18वीं सदी में गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा ने करवाया था। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि राजा भागीरथ ने माता गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लेन के लिए यहीं तपस्या की थी। प्रतिवर्ष गंगा दशहरा के दिन इस मंदिर में एक अनुष्ठान का आयोजन होता है जिसमे लाखों की संख्या में श्रध्दालु आते हैं। 3100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर के पीछे गोमुख ग्लेशियर है जो गंगा नदी का वास्तविक स्रोत है। जिसकी मंदिर से दुरी 19 किलोमीटर है गोमुख तक जाने के लिए ट्रेकिंग करनी होती है।
केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham)
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में 3583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। अध्यात्म और दिव्यता का प्रतीक इस मंदिर में साल में लाखों श्रद्धालू दर्शन करने आते हैं। केदारनाथ मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया माना जाता है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए भगवान शिव की खोज में यहाँ आए थे। भगवान शिव ने उनसे बचने के लिए भैंसे का रूप धारण किया, लेकिन पांडवों ने उन्हें पहचान लिया। तब भगवान शिव ने स्वयं को कई भागों में विभाजित कर लिया, जिनमें से केदारनाथ में उनका पीठ (पीछला हिस्सा) प्रकट हुआ। इस प्रकार यहाँ केदारनाथ मंदिर का निर्माण हुआ। केदारनाथ मंदिर तक पहुँचने के लिए मंदिर से 16 किलोमीटर दूर स्थित गौरीकुंड नमक स्थान से पैदल यात्रा करनी पड़ती है। पैदल यात्रा के अलावा श्रद्धालु पालकी, खच्चर या हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केदारनाथ मंदिर के द्वार अक्षय तृतीया से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं।
बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham)
बद्रीनाथ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का अंतिम पड़ाव है, यह मंदिर हिन्दुओं के चारधामों में से भी शामिल है। बद्रीनाथ नदी पर बना यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप माने जाने वाले भगवान बद्रीनारायण को समर्पित है। इस श्रेष्ठतम धार्मिक स्थल का निर्माण 8वीं सदी में गुरु शंकराचार्य द्वारा करवाया गया था। बद्रीनाथ नामक पहाड़ पर 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पावन स्थल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के समीप एक तप्त कुंड है जो पार्श्व गंगा नदी का भाग है इस पवित्र कुंड में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। सुंदर पर्वतीय वातावरण में स्थित होने के कारण भी बद्रीनाथ एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल बना हुआ है।
हरिद्वार से चारधाम यात्रा – 10 दिन का यात्रा कार्यक्रम
📍 Day 1: हरिद्वार → बड़कोट
हरिद्वार से यात्रा प्रारंभ कर बड़कोट पहुँचना। होटल में विश्राम।
📍 Day 2: बड़कोट → जांकीचट्टी → यमुनोत्री → बड़कोट
6 किमी ट्रेक के बाद यमुनोत्री मंदिर के दर्शन।
📍 Day 3: बड़कोट → उत्तरकाशी
रास्ते में हिमालय के सुंदर दृश्य और विश्राम।
📍 Day 4: उत्तरकाशी → गंगोत्री → उत्तरकाशी
गंगोत्री धाम में पूजा और दर्शन।
📍 Day 5: उत्तरकाशी → गुप्तकाशी
केदारनाथ यात्रा की तैयारी।
📍 Day 6: गुप्तकाशी → गौरीकुंड → केदारनाथ
11–12 किमी ट्रेक (हेलीकॉप्टर / पोनी / डोली विकल्प उपलब्ध)।
📍 Day 7: केदारनाथ → गुप्तकाशी
सुबह दर्शन के बाद वापसी।
📍 Day 8: गुप्तकाशी → बद्रीनाथ
अलकनंदा नदी के साथ सुंदर यात्रा।
📍 Day 9: बद्रीनाथ दर्शन
तप्त कुंड स्नान, मंदिर पूजा, स्थानीय स्थल भ्रमण।
📍 Day 10: बद्रीनाथ → हरिद्वार
यात्रा का सफल समापन।
पैकेज में क्या-क्या शामिल होता है?
✔️ आरामदायक होटल / गेस्ट हाउस
✔️ सभी ट्रांसफर (Car / Tempo Traveller)
✔️ अनुभवी ड्राइवर
✔️ यात्रा सहायता और मार्गदर्शन
✔️ हेलीकॉप्टर सुविधा (Optional)
चारधाम यात्रा और प्रमुख त्योहार
त्योहार और उत्सव भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अभिन्न अंग हैं जो चारधाम यात्रा के दौरान भी दिखाई देते है। चारधाम यात्रा के दौरान चारो धामों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में समय-समय पर त्योहारों और उत्सवों का आयोजन होता रहता है। ये त्यौहार श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं और इन त्योहारों पर श्रद्धलुओं की भारी भीड़ होती है।
अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया के दिन सूर्य भगवान पूजन होता है, इसका चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में विशेष महत्त्व है। अक्षय तृतीया को यमुनोत्री धाम पर पूजन-अर्चन के बाद ही यमुनोत्री के कपाट खुलते हैं। यमुनोत्री के कपट खुलने के बाद चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाती है। अक्षय तृतीया के दिन हज़ारों लोग यमुनोत्री धाम पर माँ यमुना के दर्शन करते हैं और यमुना जी का आशीर्वाद लेकर अपनी चारधाम यात्रा को आगे बढ़ाते हैं।
गंगा दशहरा
गंगा दशहरा का हिन्दू सभ्यता और पुराणों में विशेष महत्त्व है इस दिन माँ गंगा जी की पूजा होती है। इस दिन का चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में बहुत ही ज्यादा महत्त्व है और गंगोत्री धाम पर गंगा दशहरा के दिन श्रद्धालु पावन गंगा नदी में श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं। इस दिन यहाँ पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद श्रद्धालू मंदिर में प्रवेश करते हैं और माँ गंगा को अर्पित किया हुआ प्रसाद ग्रहण करते हैं।
दीपावली
दिवाली का त्यौहार चारो धामों पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली पर चारो धामों को फूलों से सजाया जाता है। इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवन गणेश का पूजन किया जाता है। इस पूजन के बाद यमुनोत्री धाम के कपाटों को बंद कर दिया जाता है। जिसके बाद चारधाम यात्रा भक्तों के लिए अस्थाई रूप से बंद हो जाती है।
कार्तिक पूर्णिमा
केदारनाथ मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा का उत्सव विशेष महत्त्व रहता है। इस मंदिर के प्रांगण में भक्तों की भीड़ एकत्रित होती है, जो भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। इस दिन मंदिर में पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था होती है और भगवान की मूर्ति को सजाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव को अर्पित किया गया खीर भक्तों को वितरित किया जाता है और इसे प्रसाद के रूप में स्वीकार किया जाता है। इस उत्सव के बाद केदारनाथ धाम के द्वार अस्थाई रूप से अक्षय तृतीया तक के लिए बंद कर दिए जाते हैं।
चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, और अब यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा की तैयारियों में आसानी होती है और वे इस धार्मिक अनुभव का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के माध्यम से श्रद्धालु अपनी यात्रा की तैयारियों को कम समय में और आसानी से पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए कई सुविधाजनक तरीके उपलब्ध हैं। वर्तमान डिजिटल युग में, यात्री इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह तरीका अत्यंत सुविधाजनक है, जिसमें आप अपने घर से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और यात्रा की तैयारियों में कम समय लगाते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:
- चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग इन करें: सबसे पहले, श्रद्धालुओं को Chardham Yatra के Official Registration Portal पर जाना होगा और वहां लॉग इन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें: इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, यात्रा की जानकारी आदि भरें।
- भुगतान करें: फॉर्म भरने के बाद, आवश्यक भुगतान करें। भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध हैं।
- रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करें: भुगतान के बाद, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करें, जिसे यात्रा के समय साथ ले जाना होगा।
- यात्रा की तैयारियों को पूरा करें: अब अपनी यात्रा की तैयारियों को पूरा करें, जैसे पैकिंग, आवश्यक सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं।
इस प्रकार, श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से Chardham Yatra 2026 के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और यात्रा की तैयारियों को संभाल सकते हैं।
अगर यात्रियों को ऑनलाइन प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही है तो यात्री Tourtripx के WhatsApp Number 8810991897 पर संपर्क कर सकते हैं। Tourtripx उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त Travel Agency है जो लोगो की यात्राओं को सुगम बनाने के लिए एक लम्बे समय से सेवाऐं दे रही है।
जिसके अंतर्गत हमारी संस्था यात्रियों को Tour Package भी प्रदान करती है अगर आपको अपनी चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है टी आप हमारे Chardham Yatra Package को खरीद सकते हैं।
यात्रा के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं
चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाओं का ध्यान रखना चाहिए। इनमें से कुछ हैं:
- स्वास्थ्य और फिटनेस की जांच: यात्रा शुरू करने से पहले अपनी स्वास्थ्य और फिटनेस की जांच करवाएं।
- आवश्यक सामग्री और दस्तावेज़: यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री और दस्तावेजों की सूची को ध्यान से पढ़ें और पूरी तैयारी करें।
- स्थानीय नियमों का पालन: यात्रा के दौरान स्थानीय नियमों और विशेष सूचनाओं का पालन करें।
- जलवायु और मौसम की जानकारी: यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और उसी के अनुसार तैयारी करें। चारधाम के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए इसके लिए तैयार रहें।
- भोजन और पानी: अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ भोजन और पानी का सेवन करें। बोतलबंद पानी का ही उपयोग करें और स्थानीय स्ट्रीट फूड से बचें।
यात्रा बीमा: आपात स्थिति के लिए यात्रा बीमा करवाना लाभकारी हो सकता है। इससे किसी भी अप्रत्याशित घटना के दौरान वित्तीय सहायता मिल सकती है।